फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ग्रामीणों ने एक्सईएन को घेरा

ग्रामीणों ने एक्सईएन को घेरा

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
7 िदन से डबाना में बिजली गुल, सीकरी बिजल दफ्तर पर गांव वालों ने िकया हंगामा


मोदीनगर। सात दिन से गांव डबाना में बिजली नहीं है। कई बार शिकायत के बाद भी आपूर्ति नहीं मिलने पर सोमवार को लोग भड़क उठे। ग्रामीणों ने सीकरी बिजली घर पर हंगामा करते हुए एक्सईएन का घेराव किया। साथ ही दो दिन में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने बताया कि लगातार सात दिन से गांव की बिजली गुल है। इसके पहले भी कई-कई दिन बिजली नहीं आई। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से मिलकर शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के कारण सोमवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। लोग बिजलीघर पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए वहां मौजूद एक्सईएन डीसी अग्रवाल का घेराव कर समस्या के शीघ्र निदान की मांग की। ग्रामीणों के तेवर देख पावर कारपोेरेशन कर्मियों के हाथपांव फूल गए।
विज्ञापन

एक्सईएन ने किसी तरह गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर शांत कराते हुए जल्द आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसपर सुमित कुमार, अंकुर सिंह, लोकेंद्र कुमार, सोनू, सप्पू गुर्जर, प्रवीण गुर्जर, रोहित भामा आदि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में आपूर्ति नहीं बहाल हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। उन्हें बस बिजली चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed