{"_id":"16043","slug":"Ghaziabad-16043-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" अखिलेश सुनेंगे केयर होम ‘कथा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश सुनेंगे केयर होम ‘कथा’
Ghaziabad
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां गई लड़कियां : समाजवादी पार्टी ने चढ़ाई आस्तीन, राष्ट्रीय लोकदल भी मैदान में कूदा, आज कलक्ट्रेट में मचेगा शोर
अब सड़क से सदन तक जाएगा संप्रेक्षण गृह प्रकरण
विधायक सुदेश शर्मा विधानसभा में उठाएंगे मामला
केयर होम का पुलिंदा लेकर राजनाथ सिंह दिल्ली रवाना
रालोद अध्यक्ष ने मामला कोर्ट में ले जाने की ठानी
सपा अध्यक्ष बोले, पहले अफसर हटें, तभी होगी निष्पक्ष जांच
गाजियाबाद। केयर होम से छह लड़कियां गायब होने का मामला और गरमा गया है। अमर उजाला के खुलासे के बाद सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल भी मैदान में आ गए हैं।
मोदीनगर विधायक सुदेश शर्मा ने केयर होम प्रकरण को विधानसभा मेें उठाने की ठानी है, तो रालोद जिलाध्यक्ष ने इसे कार्रवाई के लिए कोर्ट में ले जाने की बात कही है। दूसरी ओर, सपा महानगर अध्यक्ष और युवजन सभा जिलाध्यक्ष ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर संबंधित अफसरों को तत्काल पद से हटाने की मांग उठाने का फैसला किया है। सपा नेताओं ने कहा है कि वे लखनऊ जाकर पूरा पुलिंदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी सौंपेगे। इधर, क्षेत्रीय सांसद राजनाथ ने फिर कहा कि संप्रेक्षण गृह की घटना बहुत गंभीर है और वे इसे संसद जरूर में ले जाएंगे। रविवार शाम को राजनाथ सिंह अमर उजाला की प्रतियां लेकर दिल्ली रवाना हो
विज्ञापन
गए हैं।
सपा के तेवर तल्ख
सपा महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि लड़कियों को साजिश के तहत गायब किया गया है। पुलिस ने जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की। हम सोमवार को डीएम से िमलेंगे। जब तक संबंधित अधिकारी पद पर रहेंगे, निष्पक्ष जांच संभव नहीं। मामला सीएम तक पहुंचाएंगे। वहीं, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय बाली ने भी कहा कि अमर उजाला की प्रतियां शासन-प्रशासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन
रालोद ने खोला मोर्चा
मोदीनगर विधायक सुदेश शर्मा ने लड़कियां गायब होने को लेकर अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि वह अमर उजाला में छपी सच्चाई को प्रश्न के माध्यम से विधानसभा मेें उठाएंगे। उन्होंने मामला सदन के पटल पर रखने के लिए प्रतियां सुरक्षित कर ली हैं। इधर, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट ने साजिश की आशंका जताते हुए इसे कोर्ट में ले जाने की बात कही है।
भाजपा ने उठाए सवाल
लड़कियां गायब होने को लेकर भाजपा ने केयर होम की सुरक्षा और अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। रविवार को सांसद राजनाथ सिंह ने फिर कहा कि घटना बहुत गंभीर है और इसे संसद में उठाने के लिए वे अमर उजाला की प्रतियां लेकर दिल्ली जा रहे हैं। इधर, भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सरदार एसपी ने बताया कि सोमवार को भाजपाई प्रशासन को ज्ञापन दे कर उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे।
‘फुल मून’ शो का आनंद
वैशाली(ब्यूरो)। हॉट सिटी में रविवार को फुल मून का शो पूरी तरह हिट रहा। धरती के सबसे करीब पहुंचे चंदा मामा को देखने की चाह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखी। मॉल में टेलीस्कोप लगाया गया और रात तक चांद के दीदार को भीड़ उमड़ती रही। वहां लोगों को बताया गया कि अब अगला फुल मून 23 जून 2013 को दिखेगा। इससे पहले ही 28 नवंबर 2012 को धरती से सबसे छोटा चांद भी देखा जा सकेगा।
फुल मून का शो दिखाने के लिए ईस्ट देहली मॉल (ईडीएम) में एस्ट्रोनॉमर संदीप निगम ने पूरी व्यवस्था की थी। उनकी ओर से दो टेलीस्कोप लगाए गए थे। आलम यह था कि टेलीस्कोप से चमकते चांद देखने के लिए लोगों की लंबी भीड़ लगी रही। शाम 7.24 पर चांद के निकलते ही दीदार करने वाले मॉल के बाहर लगे टेलीस्कोप के पास जमा हो गए। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की थी। बता दें कि इससे पहले 2011 में 18 मार्च को चंद्रमा सुपर मून बनकर धरती के बेहद करीब पहुंचा था। पिछले साल चंद्रमा और पृथ्वी के बीच तीन लाख 56 हजार 575 किलोमीटर की दूरी थी। इस बार चांद पिछले साल की अपेक्षा धरती से थोड़ा दूर है। अबकी बार चंद्रमा की दूरी तीन लाख 56 हजार 953 किलोमीटर रही। आगामी 28 नवंबर को फिर ऐसी ही खगोलीय घटना के चलते चंद्रमा की दूरी धरती से सबसे ज्यादा हो जाएगी। उस दिन चांद चार लाख छह हजार 349 किलोमीटर दूर होगा। खगोलशास्त्री संदीप निगम ने बताया कि सुुुपर मून हर साल दिखता है। रात 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच चांद का नजारा बेहद ही दिलकश था।