{"_id":"16040","slug":"Ghaziabad-16040-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्नेचिंग : पुलिस को फिर ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नेचिंग : पुलिस को फिर ठेंगा
Ghaziabad
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात पर वारदात। वह भी ऐसी जिसे सरकार तो गंभीर अपराध की श्रेणी में रखती है लेकिन पुलिस नहीं। कुछ दिन पहले अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी (कानून व्यवस्था) जेएम यादव ने झपटमारी की वारदातों पर अकुंश लगाने के लिए मामला लूट में दर्ज करने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी नतीजा, सिफर। बेखौफ स्नेचरों से पुलिस बेपरवाह है और जनता दहशत में। कहीं तो लोग खुद ही बदमाशों से जूझ रहे हैं लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। महानगर की आराम पसंद पुलिस को बदमाशों ने फिर ठेंगा दिखाते हुए रविवार को झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम दिया।
बदमाशों ने महिला के कुंडल नोचेेे
गाजियाबाद। मरियमनगर में रविवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेआम महिला के कुंडल नोच लिए। हालांकि बहादुरी दिखाते हुए महिला कुछ देर बदमाशों से जूझी। लोगों ने भी महिला के शोर मचाने पर बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह भाग निकले। इस बाबत सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी गई है। वारदात की शिकार बनी मरियमनगर की सरोज ने बताया कि उसका पति विजय थ्री व्हीलर चलाता है। वारदात के समय वह अपने बच्चों के साथ अस्पताल से दवाई लेकर घर जा रही थी। उसी समय बाइक सवार दो बदमाश आए। उनमें से एक ने बाइक से उतरकर पीछे से उसे दबोच लिया। विरोध करने के बावजूद बदमाश ने उसके कानों से कुंडल झपट लिए। उसके शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए। बदमाश बाइक पर भागने लगे तो लोग भी उनके पीछे दौड़े। लेकिन स्नेचर रफूचक्कर हो गए। वारदात से महिला दहशत में है और क्षेत्र के लोग आक्रोशित। लोगों का कहना है कि पुलिस झपटमारी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। इससे महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है।
वसुंधरा में आईटी अधिकारी से चेन लूट
इंदिरापुरम(ब्यूरो)। वसुंधरा सेक्टर-11 में रविवार को दिनदहाडे़ बाइक सवार बदमाशों ने आईटी कंपनी अधिकारी से चेन लूट ली। वारदात के वक्त वह सोसाइटी के बाहर खडे़ थे। उन्होंने भाग लुटेरों का पैदल ही पीछा करने की कोशिश भी की लेकिन लुटेरे आंखों से ओझल हो गए। वसुंधरा सेक्टर-11 के ज्ञानदीप अपार्टमेंट में अजीत सिंह रहते हैं। वह मुंबई स्थित एक आईटी कंपनी में अधिकारी हैं। छुट्टी में वह घर वसुंधरा आए हुए थे। रविवार को वह सोसाइटी के बाहर खडे़ थे। बाइक सवार दो युवक आए और उनसे चेन लूटकर भागने लगे। अजीत ने पैदल लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह गायब हो गए। पीड़ित अधिकारी ने भागते वक्त लुटेरों की बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। एसएचओ इंदिरापुरम का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने बताया पीड़ित ने जो नंबर दिया है, उसे ट्रेस करने की कोशिश जारी है।