{"_id":"16034","slug":"Ghaziabad-16034-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी के लालच में लाखों गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शादी के लालच में लाखों गंवाए
Ghaziabad
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुरादनगर। ब्रिजविहार निवासी वृद्धा को पुत्र की शादी कराने का लालच देकर एक महिला ने लाखों की चपत लगा दी। शातिर ने वृद्धा को झांसे में लेकर 90 हजार रुपये और तीन लाख से अधिक कीमत के जेवर ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर थाना पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित रामप्यारी (60) के 35 वर्षीय इकलौते पुत्र की शादी नहीं हो सकी है। पुत्र की शादी कराने के लिए वृद्धा ने कई लोगों से कहा। रामप्यारी ने बताया कि एक माह पहले नगर के सरकारी अस्पताल में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। बातचीत के दौरान वृद्धा ने महिला को भी अपने पुत्र की शादी नहीं होने का दुखड़ा सुनाया और अच्छी लड़की से शादी कराने की बात कही। कुछ दिन बाद महिला कई बार वृद्धा के घर आई और उसने वृद्धा को कई युवतियों के फोटो भी दिखाए। वृद्धा ने भी इकलौते पुत्र की शादी के मोह में महिला को घर में मौजूद नगदी और जेवर की जानकारी दे दी। रामप्यारी ने बताया कि महिला ने 90 हजार रुपये शादी की तैयारियों के लिए और तीन लाख कीमत के जेवर दुल्हन के शृंगार के नाम पर ले लिए। कई दिनों तक उसका पता नहीं चला तो रामप्यारी आरोपी द्वारा बताए उसके गांव जीतपुर पहुंची, लेकिन वहां भी उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस जांच कर रही है।