{"_id":"56e986764f1c1b80628b4719","slug":"59th-national-shooting-championship-ishrat-riaz-select","type":"story","status":"publish","title_hn":"59वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में इशरत रियाज का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
59वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में इशरत रियाज का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव के कादराबाद स्थित सीआरपीएफ शूटिंग रेंज में शुरू होने वाली 59वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गाजियाबाद के निशानेबाज चौधरी इशरत रियाज का हुनर सभी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
इसी शूटिंग रेंज पर चल रही 25वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकलव्य शूटिंग एकेडमी के इशरत रियाज ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
इशरत रियाज ने 300 मीटर बिग बोर जूनियर मेन राइफल वर्ग में 300 में से 251 का स्कोर किया है। नेशनल चैंपियनशिप का आगाज 17 मार्च से होगा। एकलव्य शूटिंग एकेडमी के संचालक रईस मलिक ने बताया कि इशरत रियाज ने मेरठ में हुई ओपन शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर वर्ग में गोल्ड जीता था।
विज्ञापन
ओपन शूटिंग चैंपियनशिप बागपत और पानीपत में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने यूपी स्टेट शूटिंग में 50 मीटर में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही स्पोर्ट्स क्राफ्ट, नॉर्थ जोन के साथ प्री-नेशनल में क्वालीफाई किया।