फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Youth killed, fellow injured in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 09 Oct 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Mon, 09 Oct 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
 शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने दोस्त के साथ उसकी बहन के यहां से करवाचौथ की पूजा का सामान देकर रतनपुर रसूलाबाद लौट रहा था। युवक की तीन माह पहले शादी हुई थी। त्योहार के दिन उसकी मौत होने से घर में कोहराम मच गया। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी से हैलट रेफर कर दिया गया।   
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी राजवीर का पुत्र गोलू (18) अपने दोस्त जीतू (21) के साथ बाइक से बहन पिंकी की सुसराल भड़पुरवा कन्नौज गया था। वहां पर करवाचौथ की पूजा का सामान देकर वह शनिवार को लौट रहे थे। देर शाम याकूबपुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ घायलों को सीएचसी भेजा। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट ले जाते समय रास्ते में जीतू की मौत हो गई।  प्रभारी एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


पहला करवाचौथ न मना सकी पारुल 
रसूलाबाद। शनिवार को सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए जीतू की शादी तीन माह पहले वाजीनगर उन्नाव निवासी पारुल संग हई थी। शादी के बाद पड़े पहले करवाचौथ को पारुल बहुत खुश थी। हाथों में मेहंदी लगाने के साथ वह व्रत की तैयारी कर रही थी। अचानक इस हृदयविदारक घटना ने उसके जिदंगी में तूफान ला दिया। पति की लंबी आयु के लिए होने वाले इस पर्व के एक दिन पहले उसका सुहाग उजड़ गया। मौत की जानकारी पर पत्नी पारुल, मां विभा व पिता शिवनरेश बेहाल दिखे। खबर पाकर गांव पहुंचे मृतक के ससुरालीजन अपनी पुत्री का सुहाग उजड़ा देखकर फूट-फूट कर रो पड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed