फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   You will be responsible for the safety of children in school management negligence

बच्चों की सुरक्षा में कोताही को जिम्मेदार होंगे स्कूल प्रबंधन

Sun, 05 Mar 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
You will be responsible for the safety of children in school management negligence
शनिवार को कलक्ट्रेट बैठक में मौजूद स्कूल संचालक। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्कूल संचालकों की बैठक में स्कूली वाहनों को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए। स्कूल संचालकों को निर्देशित गया कि विद्यालय में आने वाले प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित घर तक भेजने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की है, इसमें जरा भी चूक होगी तो स्कूल नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन



डीएम के निर्देश पर बुलाई बैठक में पहुंचे एआरटीओ, डीआईओएस ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों तथा वाहन मालिकों को निर्देश दिए कि वह स्कूली छात्र-छात्राओं को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने में परिवहन सुविधा देने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। 
विज्ञापन



छात्र- छात्राओं, अभिभावकों, वाहन चालक मालिकों तथा अन्य सामान्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के साथ ही बच्चों को घर ले जाने व आने के संबंध में परिवहन आयुक्त द्वारा दिए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेम प्रकाश मौर्य ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को लाने और ले जाने वाले वाहन  उच्चतम न्यायालय के निर्धारित मानक के अंतर्गत हो। यदि अभिभावक के व्यक्तिगत वाहन हैं तो वाहन स्वामी का आधार कार्ड व बच्चे से उनके संबंध में एक शपथ पत्र भी वाहन में रखना होगा। इसकी समय- समय पर जांच के लिए भी उपलब्ध कराना होगा।



इस आशय का विद्यालय द्वारा स्वयं घोषणापत्र देना होगा। स्कूल प्रबंधक वाहन स्वामी को स्पष्ट रूप से बताएगा कि स्कूली बच्चों को कैसे व सुरक्षित उसके गंतव्य तक लेकर आएं व जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed