फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Worship goddess of learning Saraswati

विद्या की देवी सरस्वती का पूजन

Thu, 02 Feb 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Thu, 02 Feb 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Worship goddess of learning Saraswati
अकबरपुर डिग्री कालेज में सरस्वती मां का पूजन करते कॉलेज प्रबंधक।
बुधवार को वसंत पंचमी पर्व जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर पूजन किया गया। इसके अलावा विद्यालयों में हवन के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


अकबरपुर डिग्री कॉलेज में देवी मां सरस्वती के पूजन के बाद हवन पूजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक डा. नरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मां शारदे की आराधना से चित्त में शांति और एकाग्रता आती है। इस मौके पर प्राचार्य आरके चतुर्वेदी, मंत्री जगदीश गुप्ता, उमेश चंद्र तिवारी, डा. देशदीपक द्विवेदी और अंजू शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


इसी तरह से जैनपुर स्थित आरके मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में बसंत पंचमी पर्व व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक सुधीरकांत अवस्थी सहित  प्रधानाध्यापक ज्योति अवस्थी, लक्ष्मीछाया गुप्ता, शहनवाज खान, विनोद राजपूत, अक्षत आदि मौजूद रहे। इसी तरह से  अकबरपुर में संगम संगठन के लोगों ने बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया। यहां पर गीत, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर किसान संघ के मिथिलेश अवस्थी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महेश त्रिपाठी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रनियां क्षेत्र के किशरवल रोड स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल  विद्यालय में मां सरस्वती का पूजन अर्चन विधिविधान सेे कराया गया।  बच्चों मां सरस्वती जी को पुष्प चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दिनेश त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी, गिरेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, मुकेश तिवारी, शंभू दयाल उदय, नारायण मिश्रा, रुद्रेश त्रिवेदी, विवेक, तान्या, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed