फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Worker's death on truck collide on highway

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से श्रमिक की मौत

Sat, 01 Apr 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
Worker's death on truck collide on highway
मृतक रामू की फ ाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री से शुक्रवार की भोर नाइट शिफ्ट की ड्यूटी कर घर लौट रहे साइकिल सवार श्रमिक को मंटोरा चौराहे के समीप एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रक हाईवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन



अकबरपुर कोतवाली के पंचगवा निवासी रामू पाल (26) पुत्र राम कुमार रनियां स्थित एक फैक्ट्री में कई वर्षों से बिल्डर के पद पर काम कर रहा था। वह कभी दिन की शिफ्ट मे काम करता और कभी रात की शिफ्ट में काम करता था। गुरुवार की रात मंटोरा चौराहे के निकट फ्रंटियर फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जब वह अपने घर वापस जा रहा था, तभी जोधपुर से कानपुर की जा रहे ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही  मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने रनियां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में रनियां चौकी इंचार्ज यूसी शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, लेकिन ट्रक चालक व खलासी दोनों मौके से फ रार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

25 दिन में ही छिना नेहा का सुहाग- रामू पाल की 5 मार्च को कालपी की नेहा के साथ शादी हुई। अभी नेहा के हाथों की मेेंहदी भी ठीक से नहीं छूट पाई थी कि उसकी मांग उजड़ गई। 



मौत की खबर मिलते ही पत्नी नेहा का पछाड़ खाकर गिर गई। वह ऊपर वाले कोस कर खूब रो रही थी। कह रही थी कि आखिर उसका कसूर था। माता रामकली और पिता रामकुमार का रो रोकर बुरा हाल रहा। रामू चार भाई और दो बहन था। उसकी मौत से हर कोई गमगीन नजर आया। रामू का पिता भी एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed