फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Work on acquired land of eight villages of Mandhana soon

मंधना के आठ गांवों की अधिग्रहीत भूमि पर काम जल्द

Sun, 08 Apr 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Work on acquired land of eight villages of Mandhana soon
कानपुर के जिलाधिकारी व एसएसपी मौके पर जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) द्वारा क्षेत्र के मंधना और उसके आसपास गांवों की अधिग्रहीत भूमि जल्द ही कब्जे में लेकर काम शुरू कराया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शादीपुर गांव में अधिग्रहीत जमीन का मौका मुआयना करते हुए यह जानकारी दी। इस दौरान कार्य में बाधा बन रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के भी आदेश दिए।
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी ने वर्ष 2005 में क्षेत्र के मंधना, बगदौधी बांगर, बहलोलपुर, पेम, शादीपुर, पचोर एवं भवानीपुर सहित आठ गांवों में 801 एकड़ भूमि इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत की थी। मुआवजे के तौर पर वर्ष 2009 में निगम ने ज्यादातर किसानों को करीब सात लाख रुपये प्रति बीघा की दर से भुगतान कर दिया था। लेकिन क्षेत्रीय किसानों ने मुआवजा राशि बढ़ाने और आवासीय भूखंड की मांग पूरी न होने तक जमीन वापस करने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया था, साथ ही अधिग्रहीत हुई भूमि पर फसल उगाने लगे। शनिवार शाम तीन बजे शादीपुर गांव पहुंचे डीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है उनसे बातचीत करके जल्द ही मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिन किसानों ने पहले ही मुआवजा ले लिया है वह विरोध न जताएं, क्योंकि ऐसे किसान भूमि पर बैनामा पहले ही कर चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जबरन कब्जा किए किसानों द्वारा अब तक किए गए फसल उत्पादन की औसत राशि का ब्योरा तैयार करें और विरोध करने वाले किसानों को भू-माफिया घोषित कर कार्रवाई करें। अराजक तत्वों पर पुलिस सख्ती बरतें। डीएम ने निगम अधिकारियों से जल्द काम शुरू कर सूचना देने की बात कही। डीएम के साथ एसएसपी अखिलेश मीना, एसडीएम बिल्हौर विनीत कुमार, एसडीएम सदर संजय कुमार, यूपीएसआईडीसी के अधिशाषी अभियंता एसी मिश्रा, प्रबंधक राकेश झा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed