फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   women were deceived by the BJP

नोट बंदी कर महिलाओं से भाजपा ने किया छल

Fri, 10 Feb 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
women were deceived by the BJP
जनसभा को संबोधित करती डिंपल यादव।
सपा की स्टार प्रचारक व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर एक करोड़ गरीब महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी।  गुरुवार को उन्होंने झींझक कसबे में आयोजित रसूलाबाद विधानसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर प्रदेश में जनता का वोट लेने वाली भाजपा ने वादा किया था कि काला धन वापस लाएंगे और सभी गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपया डाला जाएगा। लेकिन नोट बंदी कर गरीब महिलाओं ने जो जमा पूंजी अपने पास रखी थी, वह भी बैंक में डलवा दी। कहा कि सपा ने प्रदेश के 18 लाख छात्रों को लैपटाप दिए थे, भाजपा उन्हें झुनझुना बता रही थी। अब लैपटाप देने का वादा कर रही है।
विज्ञापन


बसपा पर सियासी वार करते हुए कहा कि वह पत्थरों वाली सरकार है। सभा में सांसद जया बच्चन ने कहा किे उप्र की सपा सरकार ने सड़कों पर साइकिल को चलाने के लिए भी स्थान दिया है। यह पूरे देश में कहीं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंत में उन्होंने कहा कि नो कनफ्यूजन, नो मिस्टेक केवल अखिलेश। इस दौरान एमएलसी दिलीप सिंह यादव, एजरीना उस्मानी, सुरेश यादव, सीमा सचान, अकील अहमद,  गुड्डू यादव, राजकुमार यादव,  हाजी फैजान खान, रवींद्र पालीवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed