फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   women and three children poision drink for sucide

महिला ने तीन बच्चों समेत जहर पीया

Thu, 26 Nov 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव कस्बे के बौहार गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। इलाज के बाद दो बच्चों की हालत सामान्य हो गई। जबकि, महिला और उसकी बड़ी बेटी को कानपुर नगर के एक नर्सिंग होम मेें भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बौहार गांव निवासी शिवबाबू उत्तम (40) की 14 अगस्त को डेंगू बुखार से मौत हुई थी। परिवार में पत्नी सरोज उत्तम (35) और तीन बच्चे काजल (10), नैना (8) और बेटा प्रिंस (8 माह) हैं।
विज्ञापन


पति की मौत होने के बाद सरोज सदमे में रहने लगी थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं देखकर मायके वाले अपने घर  ले गए थे। दो दिन पहले ही सरोज मायके से बौहार गांव लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात परिवार के सदस्य सोए हुए थे, तभी सरोज ने तीनों बच्चों के साथ जहर पी लिया। भोर में तीनों की हालत बिगड़ी देखकर घर के अन्य सदस्य उसके कमरे में पहुंचे।

बेहोश पड़ी सरोज और उसके बच्चों को वाहन में लादकर जहानाबाद (फतेहपुर) ले गए। डाक्टरों ने इलाज के बाद दोनों छोटे बच्चों की हालत सामान्य बताई। सरोज और उसकी बड़ी बेटी काजल (10) को कानपुर रेफर कर दिया।

सरोज के देवर ने बताया कि दोनों को नौबस्ता (कानपुर) स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पड़ोसियों और गांव के लोगों ने बताया कि पति की मौत के बाद सरोज दुखी थी।


उसके ससुर चंद्रपाल ने ग्राम प्रधानी के लिए नामांकन पत्र भरा है। सरोज इसका विरोध कर रही थी। विरोध के बाद ससुर द्वारा फार्म भरे जाने से नाराज होकर सरोज ने बच्चों के साथ कीटनाशक पी लिया।

बिरहर चौकी इंचार्ज नरेश सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने सूचना दी है, वह घटना की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed