{"_id":"56feccc94f1c1ba548f00105","slug":"women-against-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौहार गांव में शराब ठेका खुलने पर विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौहार गांव में शराब ठेका खुलने पर विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बौहार गांव
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी बिरहर के बौहार गांव में फिर शराब ठेका संचालित होने की सूचना पर शुक्रवार की सुबह गांववालों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दुकान के बाहर लगा बोर्ड उखाड़ दिया और शराब की बिक्री रुकवा दी। ग्रामप्रधान रामसनेही ने बताया कि गांव के दक्षिण छोर पर स्थित साधन सहकारी समिति के पास 15 वर्षों से शराब ठेका संचालित है। पास में ही शीतला देवी का मंदिर भी है। इसके चलते मंदिर में पूजा करने के लिए महिलाएं भी जाती हैं।
इधर, शराब ठेके में नशेबाजों का जमावड़ा और उनके अभद्र प्रदर्शन से लोगों को परेशानी होती है। वहीं, गांव की युवा पीढ़ी नशेबाजी की लत में पड़कर बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ललिता, विमला, विनोद, सिद्धनाथ और सुशीला ने बताया कि शराब पीने के लिए नशेबाज घर का सामान बेंचने के साथ ही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं कर रहे हैं। नशेबाजी के चलते परिवारों में आए दिन कलह भी होती रहती है, जिसके चलते वह लोग गांव से शराब ठेका हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।
गांववालों ने बताया कि बीते वर्ष भी उन्होंने विरोध जताया था, जिस पर आबकारी और पुलिस के लोगों ने अगले वर्ष यहां दुकान न खोले जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, नए वित्तीय वर्ष में फिर दुकान जहां की तहां बरकरार है।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक जगराम पाल ने बताया कि बौहार गांव में खुली देशी शराब की दुकान काफी पुरानी है। इससे पहले भी गांव से इस तरह की शिकायत आई थी, जिस पर गांव जाकर ठेके के आसपास की व्यवस्था को ठीक किया गया ताकि आमलोगों को काई परेशानी न हो सके। यदि गांववाले वहां से ठेके को हटवाना चाहते हैं तो उसे गांव के बाहर कर दिया जाएगा।