{"_id":"57a242b54f1c1b56152badec","slug":"woman-s-condition-deteriorates-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव में महिला की हालत बिगड़ी, रेफर के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव में महिला की हालत बिगड़ी, रेफर के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झींझक में प्रसव कराने आई एक महिला की हालत अचानक बिगड़ने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। लेकिन गर्भवती महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डा. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि गर्भवती महिला की मौत के बावत स्टाफ नर्स से पूछताछ की जाएगी।
खितारी गांव की आशा मीरा देवी ने गांव की गर्भवती रानी देवी (27) पत्नी रवींद्र कुमार को प्रसव कराने के लिए मंगलवार की शाम झींझक सीएचसी में भर्ती कराया था। रात 9 बजे रानी की अचानक हालत बिगड़ गई। स्टाफ नर्स बबिता देवी ने डा. राहुल लठ्ठा को सूचना दी।
डाक्टर ने हालत बिगड़ती देख गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रानी को 102 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिजन मृतका के शव को गांव ले गये और बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया है। डा. राहुल लठ्ठा ने बताया कि लेबर रूम में महिला के गर्भ में ही बच्ची की मौत होने से हालत बिगड़ गई थी। जबकि, मृतका के पति रवींद्र ने बताया कि पत्नी रानी को प्रसव कराने के लिए अस्पताल ले गए थे। हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। रास्ते में ही पत्नी मौत हो गई।