{"_id":"5734d0874f1c1b4717919a2a","slug":"woman-killed-in-mysterious-circumstances-was-found-dead-on-the-road-shivli","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, शव शिवली रोड पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, शव शिवली रोड पर मिला
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Fri, 13 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली। घर से गैस एजेंसी में फार्म भरने के लिए निकली महिला का शव दूसरे दिन कल्यानपुर-शिवली रोड पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। हालांकि महिला के पति ने आशंका जताई है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई है। पुलिस भी प्रथमदृष्टया दुर्घटना मान रही है।
बाघपुर पुलिस चौकी के गांव बैरी सवाई निवासी किशन कुमार कश्यप की पत्नी मुन्नी देवी (45) बुधवार दोपहर गैस एजेंसी में फार्म भरने शिवली गई थी। शिवली में ही उनकी बहन की ससुराल है।
देर रात तक जब मुन्नी घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने समझा कि वह वहीं रुक गई होगी। गुरुवार सुबह बैरी सवाई से करीब एक किलोमीटर दूर कल्यानपुर शिवली रोड पर महिला का शव फुटपाथ पर पड़े होने की चर्चा पर थाना शिवली व बाघपुर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
किशन कुमार भी पहुंच गया। पत्नी का शव संदिग्ध हालात में देख गश खाकर गिर पड़ा। आसपास गांवों के लोग मौके पर जुट गए। मृतका के बच्चों संदीप, सुदीप, सौरभ, अर्चना का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
कई तरह की चर्चाएं जोर पकड़े रहीं। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति किशन कुमार ने किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना का शक जाहिर कर मामला दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति साफ हो जाएगी। शुरुआती तौर पर यह दुर्घटना ही प्रतीत होती है।