{"_id":"58ab4aae4f1c1b1053b238d7","slug":"woman-dies-after-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
रोते-विलखते मृतका के परिजन।
कस्बे में गजनेर तिराहे के सामने मुगलरोड पर ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी फूलकली ने बताया कि उसकी पुत्री सुनीता (36) उसके साथ मायके में रह रही थी। उसका पति उदित नारायण फतेपुर के खजुहा ब्लाक ऑफिस में ड्राइवर है। पुत्र रितुराज अजीतमल-औरैया में पढ़ रहा है।
सुनीता सोमवार को मूसानगर बाजार आई थी। रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक उसे रौंदता हुआ चला गया। जानकारी मिलने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने कहा है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।