{"_id":"580675e24f1c1bf36e702e40","slug":"woman-died-from-the-collision-of-the-bike-put-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत, जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में माैत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिठमरा गांव में बाजार से सब्जी लेने आई एक विवाहिता को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया और एक बाइक चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
इंजुआरामपुर गंाव निवासी विवाहिता बबली देवी पुत्री रामकिशन (40) सिठमरा गांव में बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक टक्कर मारने वाला चालक बाइक समेत भाग चुका था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
वहीं ग्रामीणों के मुताबिक मृतका की ससुराल बढ़ाहिनपुरवा मुरलीपुर में है।
वह अपने पति से अलग पिछले आठ वर्षों से अपनी दस वर्षीय बच्ची मानषी शर्मा के साथ मायके में रहती थी। यहां वह अपनी भाभी राधा देवी के साथ रह रही थी तथा विद्यालयों में खाना बनाकर किसी तरह से जीवनयापन कर रही थी। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात बाइक चालक चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखने की बात करने से नाराज परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। देर रात तक जाम लगा रहा।