{"_id":"6d8c83c3e9dba5ae96f6f23bad1a7b44","slug":"wine-gang-catch-in-billhor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी चुनाव में शराब परोसने वाले गिरोह को दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी चुनाव में शराब परोसने वाले गिरोह को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव में शराब की दावत उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र के गांव-गांव में गिरोह सक्रिय हो गया है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने छापामार कर मकनपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक बोलेरो जीप पकड़ी।
बोलेरो से एक लाख पांच हजार रुपये नकद, 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस, पांच पेटी अवैध देसी शराब, बोतल की कई ढक्कन, रैपर बरामद किए।
गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार प्रधान पद के उम्मीदवारों द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए नकली और जहरीली शराब बांटने की इनपुट मिल रहे थे।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मकनपुर रेलवे क्रासिंग के पास बोलेरो कार को रोक कर चेकिंग की। चालक ने पुलिस को देखते ही गाड़ी से भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पीछा करके पर शराब तस्करों को शुक्रवार की देर रात अरौल रेलवे क्रासिंग के पास दबोच लिया।
बिल्हौर एसओ जीवाराम ने बताया कि बोलेरो में पकड़े गए शेर सिंह निवासी गांव पूरनमऊ, राधे श्याम और रावेंद्र निवासी गांव अलियापुर हैं।
पकड़े गए सभी शराब तस्कर हरदोई जिले के मल्लावा थाने के निवासी हैं। उधर, पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बताया कि बरामद सारे रुपये शराब बिक्री के हैं। बोलेरो के कागज सभी नहीं दिखा सके।
सीओ ने बताया कि उन प्रधान पद के प्रत्याशियों की कार्यवाई को मानीटर किया जा रहा है जो वोटर को शराब पिलाने के लिए पर्ची बनाकर शराब विक्रेताओं के टच में हैं। जल्द ही कई आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।