{"_id":"5723ba3a4f1c1b3969a91cfd","slug":"whitener-construed-attendance-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थिति रजिस्टर में लगाया व्हाइटनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थिति रजिस्टर में लगाया व्हाइटनर
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव में उपजिलाधिकारी डेरापुर ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाडी केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम के कड़े तेवर देखकर शिक्षकों के हाथ-पांव फूल गए। निरीक्षण में एसडीएम को खामियों का अंबार मिला। इस पर उन्होंने सख्त निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसडीएम डेरापुर अमित राठौर ने मवई मुक्ता स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के उपस्थित रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने व व्हाइटनर का प्रयोग मिला। वहीं 58 छात्रों के सापेक्ष मात्र 15 छात्र ही उपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जब कक्षा चार के छात्रों से फलों के नाम की स्पेलिंग पूछी, जिस पर बच्चे उत्तर न दे सके। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक लालता प्रसाद व सहायक अध्यापक पीतम सिंह की जमकर फटकार लगाई।
वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता देवी व सहायिका गायत्री देवी द्वारा पोषाहार व स्टाक रजिस्टर में गड़बड़ी के अलावा स्टाक मानक के अनुरूप नहीं मिला। उन्होंने तहसीलदार रामदयाल को जांच रिपोर्ट सीडीपीओ को भेजने के निर्देश दिए। एसडीएम ने दोनों जगहों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।