{"_id":"571295f94f1c1b70704a6bce","slug":"wboy-see-the-work-of-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर का काम देख रहा वार्ड व्बाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर का काम देख रहा वार्ड व्बाय
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र के औनहां की न्यू पीएचसी का हाल बेहाल है। यहां दो डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट और एएनएम की तैनाती है। शनिवार को न्यू पीएचसी में कोई नहीं दिखा। डॉक्टर का काम एक वार्ड ब्वाय कर रहा है।
वीवीआईपी क्षेत्र का दर्जा पाए कन्नौज सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र मैथा ब्लॉक के औनहां का न्यू पीएचसी नुनारी बहादुरपुर,बड़ा गांव,भोला निवादा,कुर्मी निवादा,खलकपुर सहित आसपास गांवों के लोगों के लिए इलाज का एकमात्र साधन है। इसके बावजूद अस्पताल में लापरवाही बरती जा रही है।
शनिवार को डॉक्टर डीके दीक्षित छुट्टी पर बताए गए। फार्मासिस्ट नरेंद्र आए नहीं। लैब असिस्टेंट शेर बहादुर भी नहीं पहुंचे। एएमएम अन्नपूर्णा सैनी फील्ड पर बताई गईं। जब कि अटैच डॉक्टर संदेश कटियार के बारे में बताया गया कि वह काफी समय से नहीं आए। इस दौरान इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को वार्ड ब्वाय जयप्रकाश ने दवा दी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान वीरेंद्र तिवारी, अभिषेक कुमार, ओमप्रकाश मिश्रा, छोटेलाल कुरील, रवि अवस्थी ने कहा कि न्यू पीएचसी औनहां में यह रोज का नजारा है। लापरवाही चरम पर है। जिससे मरीजों को भटकना पड़ता है। कानपुर देहात के सीएमओ डॉ. आरए सिंह ने बताया कि औनहां न्यू पीएचसी में लापरवाही की जांच कराऊंगा। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।