फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   water in canal

नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग

Thu, 17 Mar 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
water in canal
नहर - फोटो : अमर उजाला
एक ओर प्रकृति की मार तो दूसरी तरफ नहर विभाग की बेरुखी से किसानों में रोष है। उन्होंने नहरों में दो दिन में पानी न आने पर धरमपुर बंबा के पास कानपुर रोड जाम करने और अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को पड़री-लालपुर गांव के किसानों ने तहसील में एसडीएम कमलेशचंद्र बाजपेई को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन



किसानों ने बताया कि धरमपुर बंबा, भदरस रजबहा और रेउना रजबहों सहित अन्य नहरों में जनवरी के महीने से पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे खेतों की पलेवा भी नहीं हो पाई थी। जबकि, सिंचाई के अभाव में बोई गई फसलें भी बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन


पड़री-लालपुर गांव निवासी अशोक  कुमार गुप्ता, विद्यासागर विश्वकर्मा, रामकुमार सविता, प्रदीप कुमार शर्मा, किशन, सुभाष तिवारी, भूरा कुशवाहा, राकेश, छोटे पाल और ऊदन यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि धरमपुर बंबा के किनारे बसे गांवों का हाल सबसे खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि नहर विभाग और राजस्व के नक्शे में उनके खेत सिंचित जोन में दर्ज हैं। लेकिन, इस वर्ष नहर विभाग की लापरवाही से उनके खेतों का हाल बंजर इलाके से भी बदहाल है। 
बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन देने आए किसानों ने बताया कि यदि दो दिन के भीतर धरमपुर बंबा में पानी नहीं आया तो वह लोग 19 मार्च से बंबे के पुल पर इकट्ठे होकर कानपुर रोड जाम कर देंगे। यह भी बताया कि उनका आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा।


नहर विभाग के अभियंता आरएन यादव ने बताया कि टिहरी बांध में पानी कम होने से नहरों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है जिससे समस्या है। बताया कि घाटमपुर और आसपास की नहरों में 17 जनवरी के बाद से पानी नहीं आया है। किसानों की समस्या को देखते हुए और गांवों के सूखे पड़े तालाबों को भराने के लिए शीघ्र ही नहरों में पानी छोड़े जाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed