{"_id":"58695a144f1c1b132ceeec38","slug":"wall-collapse-death-of-the-innocent-injured-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढहने से मासूम की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार ढहने से मासूम की मौत, चाचा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
दीवार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूठा मजरा सिकहिला गांव में जर्जर दीवार गिरने से मलवे में दबकर सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि, उसका चचेरा चाचा घायल हो गया।
रविवार शाम करीब चार बजे मंगलपुर थाना के भूठा मजरा सिकहिला गांव निवासी रामकिशोर की सात वर्षीय पुत्री संध्या अपने चचेरे चाचा अजय के साथ कच्चे मकान के बाहर खेल रही थी। तभी मकान की कच्ची दीवार ढह गई और संध्या व चाचा दीवार के मलवे में दब गए। ग्रामीणों ने दीवार के मलबे को हटाकर मासूम संध्या व अजय को बाहर निकाला।
लेकिन, तब तक बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका चाचा अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए कानपुर ले गए हैं। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान रणजीत सिंह ने एसडीएम कार्यालय डेरापुर को दी। मौके पर पहुंचे कानूनगो सुरेश मिश्रा और लेखपाल विनोद गौतम ने घटना की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
तहसीलदार डेरापुर राजीव उपाध्याय ने बताया की लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को सहायता राशि दी जाएगी। दरोगा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर शव को कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन