फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Villages surrounded by flood water rations, fodder crisis

बाढ़ के पानी से घिरे गांवों में राशन, चारे का संकट

Thu, 25 Aug 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Villages surrounded by flood water rations, fodder crisis
चपरघटा के पुराने पुल पर भरे पानी से गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से सेंगुर नदी में भी पानी का दबाव बढ़ने लगा है। पानी से घिरे गांवों में राशन और चारे का संकट गहराया हुआ है। लोग अपने घरों से सामान समेटकर पलायन करने लगे हैं। बुधवार को एडीएम (प्रशासन) शिवशंकर गुप्ता और एसडीएम हरिहरराम ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



मालूम हो कि आढ़न, पथार, पड़ाव, कुंभापुर, कृपालपुर, रसूलपुर-भुरंडा, भरतौली, सिहारी, लवरसी, देवराहट, अहरौली घाट, मउदन, बम्हरौली घाट, सिमरिया, कट्टापुर्वा, मुसरिया, क्योंटरा बांगर, नगीना बांगर, हलिया समेत दो दर्जन गांवों का संपर्क सड़कों से टूट गया है। पथार गांव के कई घर पानी से घिर गए हैं। ग्राम पंचायत चपरेहटा के मजरा किशवा-दुरौली में भी गांव की सरहद तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन



पथार के रमेशचंद्र, मनोज कुमार, रज्जो देवी, प्रीतम सिंह कहा कि प्रशासन की ओर से आवागमन के लिए छोटी नावें तो चलवा दी गई हैं, लेकिन सरकारी मदद के नाम पर कुछ नहीं मिला है। हजारों बीघा फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई हैं। पशुओं के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाढ़ शरणालयों में सुविधाओं का अभाव है। पानी से घिरे गांवों में बीमारी फैलने के आसार बने हैं। एसडीएम ने बताया कि कोटेदारों को गांव में रहकर लोगों के लिए राशन और खाने के लिए तैयार भोजन का बंदोबस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि लेखपालों द्वारा भी रोजाना हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed