फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Vicious thief gang busted

शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 18 Sep 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Vicious thief gang busted
पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करती एसपी पुष्पाजंलि। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के हत्थे एक शातिर चोर गैंग हत्थे चढ़ा। गैंग लीडर समेत चार अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचकर उनके कब्जे से विभिन्न स्थानों से चुराए आठ किलो चांदी तथा 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान गैंग लीडर व सदस्यों ने जिले में हुई 13 चोरियों का खुलासा किया।  
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक पुष्पाजंलि ने बताया कि कुछ माह से विभिन्न थाना क्षेत्रों में बंद पड़े मकानों और दुकानों मेें चोरों ने वारदातों को अंजाम दिया था, उनमें अकबरपुर व रूरा थाना क्षेत्रों में 13 चोरी की घटनाएं, डेरापुर थाना के गलुआपुर व कस्बा मूसानगर स्थित सर्राफ की दुकान में चोरी की घटनाएं शामिल हैं।  इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को गठन किया गया था।
विज्ञापन


शनिवार रात आघू कमालपुर रोड पर बंबी के पास छापा मारकर चोरों के सरगना लालाराम उर्फ राजू पुत्र चरण लाल निवासी टिकमापुर थाना सजेती, हाल निवासी काशीराम कालोनी आलमचंद्रपुर, श्रीबाबू पुत्र राजाराम निवासी अलमापुर, सुनील उर्फ छोटू पुत्र बलीराम निवासी बरीडारी बकेवर, फतेहपुर, राजन उर्फ सौरभ पुत्र संतोष भदौरिया निवासी रनियां थाना अकबरपुर को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, वारदात के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाले औजार आदि बरामद किए। वहीं निशानदेही पर राधा देवी पत्नी संतोष भदौरिया के घर से आठ चोरियों का माल बरामद किया।


एसपी ने बताया कि पकड़े गए गैंग सदस्यों का साथी राहुल उर्फ बौआ मौके से भाग निकला। पूछताछ में गैंग लीडर लालाराम उर्फ राजू ने अपने साथियों मोनू भदौरिया निवासी उदितपुरा कोतवाली देहात भिंड, प्रीतम निवासी झल्ला थाना सजेती व विक्की निवासी सिविल लाइन, इटावा के बारे में बताया।



 इस तरह देते थे वारदातों को अंजाम-  कानपुर देहात। पुलिस के हत्थे चढे़ गैंग लीडर लालाराम ने बताया कि वह चोरी करने सें पहले साथी सुनील उर्फ छोटू के साथ कस्बा में घूमकर बंद पड़े मकानों को देख लेता थे। शाम साढ़े सात बजे के बाद इन मकान के पीछे खेतों में साथियों के साथ रात डेढ़ बजे तक का समय काटते थे। तत्पश्चात मकान में चोरी कर भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed