{"_id":"57a78ce24f1c1b392f2b8e85","slug":"upaswasthe-center-built-by-cattlemen-herd","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्वास्थ्य केंद्र को पशुपालकों ने बनाया तबेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्वास्थ्य केंद्र को पशुपालकों ने बनाया तबेला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
महदेवा गांव के स्वास्थ्य केंद्र के सामने बंधी भैंस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के महदेवा गांव के उप उप स्वास्थ्य केंद्र को पशुपालकों ने अपने पशुओं को बांधकर तबेला बना दिया है। केंद्र के डाक्टरों और तैनात एएनएम की लापरवाही से उप स्वास्थ्य केंद्र ही गांव में बीमारियां फैला रहा है।
ग्रामीणों को इलाज सुगमता मिल सके, इसके लिए प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराई है। लेकिन सीएचसी से संबद्ध इस अस्पताल के सामने ही कुछ ग्रामीणों ने कब्जा कर अपने पशुओं का तबेला बना रखा है। सप्ताह में मात्र एक दिन गुरुवार को खुलने वाला स्वास्थ्य केंद्र गोबर, कीचड़, बदबू और अन्य प्रकार की दूषित वस्तुओं से सराबोर है। यहां आने वाले मरीजों, प्रसूताओं के स्वास्थ्य को देखते हुए तैनात डाक्टर और एएनएम द्वारा साफ-सफाई तबेला हटाने के लिए सूचना भी सीएचसी प्रभारी को नहीं दी गई है। ग्रामीणों की माने तो तैनात स्वास्थ्य कर्मी यदाकदा ही अस्पताल खोलते हैं ग्राम प्रधान संजय कुमार से अस्पताल में फैली गंदगी के बारे में संपर्क किया गया तो बात नहीं हो सकी।
सीएचसी प्रभारी डा. अरविंद भूषण ने बताया कि अस्पताल में सफाई की जिम्मेदारी विभाग की है यदि महदेवा गांव में प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र के बाहर बांधे जा रहे पशुओं से कीचड़ व गंदगी है तो इसका इंतजाम ग्राम प्रधान को करना चाहिए। पिहानी मजबूत नगर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में एक ग्रामीण द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट लिखाकर कब्जेदार को जेल भिजवाया जाएगा।