फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Unpunctual garland draped officer

लेटलतीफ अफसर को पहनाई माला

Sun, 08 Jan 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
Unpunctual garland draped officer
-खामियों पर समाज कल्याण अधिकारी को माला पहनाते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
काम के प्रति लापरवाह और विभाग पर अंकुश न होने पर एक अधिकारी को जलील करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने एक नया तरीका अख्त्यिार किया।
विज्ञापन



इस क्रम में समाज कल्याण विभाग में शनिवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीडीओ ने देरी से कार्यालय पहुंचे समाज कल्याण अधिकारी को व्यंग्यात्मक बाण छोड़ते हुए बतौर शर्मिन्दगी माला पहनाई और लापरवाही तथा निरंकुश प्रशासक के तौर पर उस पर जमकर कटाक्ष किया। सीडीओ ने इस माध्यम से कर्तव्य के प्रति उदासीन अफसरों और कर्मचारियों के लिए संदेश छोड़ा।


बताते चलें कि तीन माह पहले सीडीओ केके गुप्त ने सरकारी कार्यालयों में पत्रावलियों के रखरखाव, अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों को लेकर 30 बिंदुओं पर निर्देश जारी किए थे। इसकी जमीनी हकीकत जांचने के लिए शनिवार को सीडीओ ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय दफ्तर जा पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान सीडीओ को निदेशालय व जिलाधिकारी के आदेशों की गार्ड फाइल इंडेक्स में कोई अंकन नहीं मिला। कार्यालय में निरीक्षण की फाइल भी नहीं मिली। कई शिकायतों का निस्तारण न होने के बावजूद उन्हें निस्तारित दिखा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीडीओ ने इस पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को फटकार लगाई। कार्यालय में कोर्ट रिट रजिस्टर, प्रत्यावेदन रजिस्टर सहित जीपीएफ व सेवा पुस्तिकाओं में खामियां मिलीं।

वहीं कार्यालय देरी से पहुंचने पर खामियों से खफा सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा को कार्यालय स्टाफ के सामने माला पहनाकर शर्मिंदा किया। इसी तरह एआर कोआपरेटिव कार्यालय में पत्रावलियां बिंदुओं के अनुरूप नहीं मिली।


सीडीओ ने बताया कि कार्यालय रखरखाव के जारी किए 30 बिंदुओं के निर्देशों का समाज कल्याण व एआर कोआपरेटिव कार्यालय में अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते समाज कल्याण अधिकारी व एआर कोआपरेटिव रमेश कुमार गुप्ता व संबंधित पटल के लिपिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। इसके बाद शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।

-
अफसर व बाबू को नहीं बता सके आरटीआई का फुल फार्म- कानपुर देहात। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग अधिकारी आरएल मिश्रा सहित कार्यालय के लिपिकों से आरटीआई का फुल फार्म पूछा, लेकिन कोई भी नहीं बता सका। इस पर सीडीओ ने सभी को  फटकार लगाई। वहीं समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) का भी कोई फुल फार्म नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed