फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Union Home Minister Rajnath Singh will arrive in Moosanagar today

मूसानगर में आज आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

Sun, 12 Nov 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Rajnath Singh will arrive in Moosanagar today
:हैलीपैड का निरीक्षण करते एडीजी पुलिस एसी मौर्य- - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को मूसानगर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। वे यहां अच्युत ब्रह्मधाम आश्रम में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा किया जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र मौर्य ने गृहमंत्री के उतरने के लिए हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। हेलीपैड के निर्माण में तैनात राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता को पुख्ता बेरीकेडिंग तैयार कराने की हिदायत दी। गृह मंत्री के रविवार को दोपहर 2.30 बजे आने की संभावना है।
विज्ञापन


केंद्रीय खाद्य संस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में चल रहे सात दिवसीय 25 वें श्रीमद्भागवत कथा एवं वेदांत संत सम्मेलन में रविवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन होगा। दोपहर बाद करीब ढाई बजे हेलीकाप्टर से आश्रम के पास मंडी समिति के मैदान पर उतरेंगे। सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को तैयारियां होती रहीं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता एके वर्दिया की निगरानी में हेलीपैड का निर्माण कराया गया। निर्माण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव, भोगनीपुर के सीओ महेंद्रपाल सिंह समेत एक दर्जन एसआई और सिपाही मौजूद रहे। अपर पुलिस महानिदेशक ने हैलीपैड में बनी बेरीकेडिंग का सघनता से निरीक्षण किया। इसमें हेलीपैड पर स्थान कम पाया गया।
विज्ञापन


उन्हाेंने निर्देश दिया कि लगी बेरीकेडिंग उखाड़ दें। पांच-पांच फिट बढ़ाकर दुबारा इसे तैयार करें। हेलीकॉप्टर देखने की लिए भीड़ उमड़ेगी। इसलिए प्रेसर वाले स्थान पर दोहरी बेरीकेडिंग तैयार करें। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरियर लगाएं। प्रत्येक प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। पंडाल के आसपास सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की जाए। पंडाल से दूर गाड़ियों के पार्किंग कराएं। मौसम के अनुसार वीवीआईपी को प्रोटेक्शन देने की व्यवस्था कराएं। हैलीपैड तैयार होने के बाद शाम पांच बजे हेलीकाप्टर उतरने का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान मैदान में पानी का छिड़काव कम होने से पंडाल तक धूल का गुबार छा गया। लैंडिंग करते ही हेलीकॉप्टर फिर से रवाना हो गया। इस दौरान वीवीआईपी के आवागमन के लिए मुगलरोड को गड्ढामुक्त कर दिया गया। सहूलियत के लिए जगह-जगह पर ब्रेकर तैयार किए गए। वहीं सड़क पर चिन्हांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed