फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Uncontrollable truck entered the crossing, breaking the barrier route stalled

बेकाबू ट्रक क्रासिंग में घुसा, बैरियर टूटने रूट ठप

Thu, 02 Mar 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Mar 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck entered the crossing, breaking the barrier route stalled
मूसानगर रोड पर लगा भारी जाम - - फोटो : अमर उजाला
भोगनीपुर क्षेत्र के हलधरपुर रेलवे क्रासिंग-202 में एक बेकाबू ट्रक के घुसने से बैरियर टूट गया। ओएचई लाइन में खराबी आने से झांसी-कानपुर रेलवे रूट की अप और डाउन की करीब एक दर्जन गाड़ियां प्रभावित हुईं। इधर, गेट मैन ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह 8 बजे देवराहट निवासी चालक रामबाबू ट्रक लेकर भोगनीपुर चौराहा आ रहा था। तभी ब्रेक फेल होने से ट्रक क्रासिंग के बैरियर से जा टकरा। हादसे में ओएचई का सपोर्टर तार खराब हो गया। जिससे ट्रेनों को अलग अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। बैरियर तोड़कर भाग रहे ट्रक चालक को गेट मैन शिवबालक ने पकड़ लिया और रेलवे पुलिस पुखरायां में सूचना दी।
विज्ञापन



एसआई समरजीतसिंह यादव ने ट्रक चालक से पूछताछ की। कंट्रोल रूम के निर्देश पर ओएचई लाइन की मरम्मत के लिए तकनीशियन पहुंचे। 9:20 बजे ओएचई लाइन ठीक कर रूट बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मरम्मत के दौरान राप्ती-सागर सुपरफास्ट, झांसी-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ पैसेंजर, एसयूबीआर मालगाड़ी व एसी लिंक इंजन डाउन और कानपुर-झांसी पैसेंजर व जनसाधारण एक्सप्रेस अप गाड़ियों प्रभावित हुईं।

इन गाड़ियों को पिछले स्टेशनों पर रोका गया। फाटक के पास हाथ से सिगनल देकर गाड़ियां का संचालन किया। इलेक्ट्रिक सिगनल मेन्टेनर अनुराग अग्निहोत्री ने बताया कि दोपहर बाद 1 :40 बजे पर बैरियर की मरम्मत करा दी गई थी। जिससे इटावा और मूसानगर रोड पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सवारियाें को नोनापुर मोड़ और मांचा मोड़ पर उतरना पड़ा।


भोगनीपुर चौराहे तक पैदल यात्रा करनी पड़ी। रेलवे पुलिस चौकी पुखरायां के इंचार्ज केदार सिंह मीणा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर रेलवे एक्ट की धारा 154 और 174 सी के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed