{"_id":"582f61304f1c1b6136901ab6","slug":"uncontrollable-car-fired-into-a-ravine-killing-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार खड्ड में पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार खड्ड में पलटी, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
फलस्वरूप उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से बनारस जा रही कार गुरुवार रात अकबरपुर कोतवाली के गौरियापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। फलस्वरूप उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
सोनीपत (हरियाणा) के गांव बजाना खुर्द, गरौर निवासी रमेश चंद्र (45), उनकी मां चहती देवी (90) पत्नी दयाचंद्र, रोहित (62) पुत्र बलवीर सिंह व बलवान सिंह(56) पुत्र शिवचरण निवासीगण डी152 नवोदा हाउसिंग काम्पलेक्स नई दिल्ली एक कार द्वारा दिल्ली से बनारस जा रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार रात कानपुर देहात की अकबरपुर कोतवाली के गौरियापुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। परिणामस्वरूप कार सवार चारों लोग गाड़ी में फंस गए। शुक्रवार सुबह जब लोगों की नजर खड्ड में पलटी कार व फंसे लोगों पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, यहां डाक्टर ने रमेश चंद्र (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते कानपुर रेफर कर दिया। अकबरपुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रमेश चंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।