फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   tyohaar mein jheenjhak-rasoolaabaad maarg par laga jaam

त्योहार में झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर लगा जाम

Wed, 02 Nov 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
 tyohaar mein jheenjhak-rasoolaabaad maarg par laga jaam
झींझक नहर पुल पर लगे जाम का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
भाई दूज के त्योहार के चलते मंगलवार को झींझक नहर पुल पर लगे जाम से झींझक- रसूलाबाद मार्ग अवरुद्ध हो गया। वाहन चालकों के सवारियों को बैठाने के चक्कर में बीच सड़क में वाहन खडे़ करने से जाम की स्थित भीषण हो गई। बाद में पहुंचे चौकी के एक सिपाही ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन



मंगलवार को भाई दूज के चलते सड़क पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। वाहन चालक सवारियां बैठाने के लिए वाहन को सड़क  पर आड़ा-तिरछा लगाए थे। नहर पुल के पास सवारी लेने के लिए एक बस चालक ने बस को बीच सड़क पर खड़ा दिया। इससे तिराहा होने के कारण वाहन की लंबी लाइन गई। जल्दी निकलने की आपा-धापी में वाहन फंस गए।
विज्ञापन



नहर पुल के सकरा होने से वाहन जस के तस वहीं खड़े रहे। त्योहार पर भीड़ को देखते हुए भी ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। जाम की सूचना पर पहुंचे चौकी का मात्र एक सिपाही मौके पर पहुंचा। आडे़-तिरछे खड़े वाहनों को किनारे लगवाकर  झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed