{"_id":"57420a904f1c1b164d690953","slug":"two-women-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीला धंसने से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीला धंसने से दो महिलाओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की पुताई करने के लिए तालाब से पीली मिट्टी खोद रहीं महिलाओं के ऊपर टीले की मिट्टी धंसक गई। मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बालिका घायल हो गई।
कोतवाली शिवली की ग्राम पंचायत बारनपुर कहिंजरी के मजरा गणेशपुर गांव के समीप दांती तालाब है। रविवार दोपहर तालाब में गांव की लक्ष्मी देवी पत्नी जगदीश (40) और देवकी पत्नी स्वर्गीय शिवरतन (40) मिट्टी खोद रहीं थी। गिरजाशंकर की बेटी सपना (11) भी खेलते हुए टीले के पास पहुंच गई।
मिट्टी खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का ऊंचा टीला भरभराकर इन्हीं महिलाओं के ऊपर गिर पड़ा, जिसमें वे दब गईं। आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे गांव वाले बचाव कार्य में जुट गए। काफी देर बाद मिट्टी को हटाने के बाद बाहर निकाले जाने पर लक्ष्मीदेवी व देवकी की मौत हो चुकी थी। सपना के दोनों पैर टूट गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में शिवली पुलिस भी मौके पर पहुंची।