{"_id":"56f6e1d84f1c1b0531f14e1f","slug":"two-persons-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइकसवार दंपति की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइकसवार दंपति की मौत, एक जख्मी
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर रोड गौर के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दंपति की मौत हो गई। किशोर को मामूली चोट आई। रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। वहीं, पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
जालौन थाना सिरसा कलार के हिम्मतपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह पिता रमेश शर्मा (48) और माता कमला (45) के साथ बाइक से फूफा की तेरहवी में शामिल होने घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रेउना जा रहे थे। बाइक पिता चला रहे थे। भोगनीपुर के गौर गांव के ब्रेकर में पीछे आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारते हुए पिता को कुचल दिया।
उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसे और मां को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में मां की भी मौत हो गई। परिजनों के पहुंचने पर वह भोगनीपुर कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक नागेंद्र पाठक ने बताया कि ट्रक और बाइक कब्जे में है। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाएगा। जख्मी विनोद को इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, पिता के क्षत विक्षत शव को देखकर पुत्र और परिजन बिलख पडे़।