फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   two person sucide

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

Tue, 09 May 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
two person sucide
माौत - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार को एक नवविवाहिता ने अपने अपने प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के चिथड़े उड़ गए थे। काफी देर बाद दोनों की शिनाख्त हुई। परिजनों में हाहाकार मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन



रूरा थाना क्षेत्र के गुटैहा गहलौं गांव निवासी उदयभान सिंह यादव की पुत्री ज्योति (20) की विवाह 5 फ रवरी 2017 को मधूनिवादा गांव, रसूलाबाद निवासी विकास से हुई थी। कुछ दिन पूर्व ही वह अपने मायके गुटैहा आई थी। सोमवार की सुबह अपने पूर्व प्रेमी शैलेंद्र कुमार के साथ बिना किसी को सूचना दिए घर से निकल गई। शाम तक घर न पहुंचने पर ज्योति के परिजन ढूंढते रहे।
विज्ञापन



वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम 6 बजे प्रेमी युगल जगदीशपुर गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा ट्रैक के किनारे काफ ी देर तक बैठे बातें करते रहे। अचानक से दोनों उठे और अप लाइन पर आ रही ट्रेन के सामने खंभा संख्या 1067/7 के पास खड़े हो गए। जब तक दोनों को रोका जाता ट्रेन के आगे कूद गए। सीओ अकबरपुर आलोक कुमार व थानाध्यक्ष बीएस पोनिया ने दोनों ही शवों को कब्जे में लिया। बताया गया कि युवक अपने फूफा गोविंद यादव निवासी गुटैहा के यहां रहकर बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा था। मूल रूप से वह सराह सकतपुर थाना फ तेहपुर चौरासी, उन्नाव का रहने वाला है। रूरा थानाध्यक्ष बीएस पोनिया ने बताया कि नवविवाहिता और युवक ने ट्रैक के आगे कूदकर आत्महत्या की है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सोमवार की सुबह लड़की घर से निकली तो उसने परिजनों से कहा कि मंदिर जा रही है। जल्द ही लौट आएगी। वहीं, लड़के ने अपने फूफा से कहा कि वह ड्राइवरी पर जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लड़का गाजियाबाद में कार चलाता है। दोनों काफी अरसे प्रेम संबंध थे। लड़की के घर वालाें ने जबरन शादी कर दी। हालांकि इस पूरे मसले पर परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed