{"_id":"57265b574f1c1b63705cd3df","slug":"two-accused-arrested-including-five-bikes-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की पांच बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Mon, 02 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली शिवली पुलिस ने वाहन चेकिंग के समय एक युवक को बिना कागजात की बाइक के साथ पकड़ा। इसी के साथ पुलिस ने चार बाइक और बरामद कर एक युवक को पकड़ा है। थाना पुलिस का कहना है कि यह पांचों बाइक चोरी की है। जिनको बेंचने का प्रयास किया जा रहा था। कि तभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
कोतवाली शिवली पुलिस के थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, एसआई राकेश पांडेय, एसआई रोशन सिंह, एचसीपी विजय बहादुर सिंह, कृष्ण नारायन सिंह, राजेंद्र सिंह के साथ रूरा तिराहे पर रविवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे कि तभी तेज गति से रूरा की तरफ से एक बाइक सवार युवक तेजी से आया। इस पर पुलिस ने रोककर कागजात मांगे। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने अपना नाम जैकी उर्फ जयकिशन निवासी साकेत नगर शिवली बताया और बाइक को चोरी का बताया।
पुलिस ने जैकी के बताने पर साकेत नगर के ही लालजी पांडेय के घर से चार और बाइकें पकड़ी, जो गैर जनपद से चोरी की बताई जा रही है। पुलिस ने जयकिशन व लालजी को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस के मुताबिक इन चोरी के बाइकों के कागजात बनवाने का काम अरविंद प्रजापति साकेत नगर करता है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।