फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Truck drivers with fierce assault on the people

चेकिंग में चालकों से मारपीट पर आक्रोश, मुगल रोड जाम की

Thu, 11 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers with fierce assault on the people
घाटमपुर में मुगल रोड पर जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला
ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के नाम पर भीड़भाड़ वाले इलाके में ट्रकों का पीछा करने और चालकों के साथ मारपीट करने पर लोग भड़क उठे। उन्होंने एआरटीओ दस्ते की इस कार्रवाई के विरोध में मुगल रोड पर जाम लगा दिया और अधिकारियों को बुलाए जाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह भीड़ को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन



बुधवार सुबह लखनऊ जिले के नंबर वाली तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर आए एआरटीओ और उनके स्टाफ ने मुगल रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इससे बचने को भाग रहे दो ट्रकों को गाड़ियों से पीछा करके दौड़ा लिया और जनता इंटर कालेज से कुछ आगे पकड़ लिया। आरोप है कि एआरटीओ के दस्ते ने चालकों से मारपीट शुरू कर दी। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश पनपने लगा।
विज्ञापन


एआरटीओ और उनके  साथ के लोग वहां के लोगों से भी उलझ गए और सरकारी कार्य में बाधा डालने के जुर्म में बंद कराने की धमकी दी। इसी दौरान भूतपूर्व सैनिक महासभा के कुछ लोग भी आ गए। इनकी एआरटीओ से झड़प हो गई तो गुस्साए लोगों ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया। मामला बिगड़ते देख एआरटीओ और साथ के लोग वहां से खिसकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भीड़ ने उनको घेर लिया और मौके पर किसी वरिष्ठ अधिकारी को बुलवाने की मांग करने लगे। उधर मुगल रोड पर जाम की सूचना पर कोतवाल प्रमोद यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला समझने के बाद किसी तरह उत्तेजित लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। भूतपूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष जयमूर्ति यादव का आरोप था कि चेकिंग के नाम पर एआरटीओ की यह कार्रवाई बस्ती के भीतर किया जाना गलत है। लोगों की मांग थी कि एआरटीओ और उनकी टीम के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, एआरटीओ का तर्क था कि वह जो कर रहे हैं वह सही है। उन्होंने अपने बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार किया।

उधर, कोतवाल का कहना था कि इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed