फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   truck burns from road accident

ट्रकों की टक्कर से लगी आग, एक की मौत

Wed, 23 Dec 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
 truck burns from road accident
घाटमपुर क्षेत्र के घुघुवा नहर पुल के पास दो ट्रक टकराने से आग लग गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दुर्घटना के बाद मुगल रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन


मंगलवार की देरशाम थाना इटखौरी जिला सतरा (झारखंड) निवासी सतेंद्र सिंह (35) ने बताया कि ट्रेलर ट्रक में मार्बल लादकर जा रहा था। रात 8.30 बजे जैसे ही मुगल रोड स्थित घुघुवा खारजा नहर के पुल पर पहुंचा।
विज्ञापन


तभी सामने से पत्थर की गिट्टी लादकर एक अन्य ट्रक ने टेलर में टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके के साथ आग लग गई।

हादसे में गिट्टी लदे ट्रक के चालक दिनेश पाल (37) निवासी ग्राम पवई थाना मांखी जिला उन्नाव की मौके पर मौत हो गई। खलासी मोहित सिंह (28) पुत्र जिलेदार सिंह निवासी पवई, थाना मांखी (उन्नाव) और ट्रेलर चालक सतेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक के खलासी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां ट्रेलर चालक सतेंद्र और ट्रक के खलासी मोहित को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया।

जाजपुर चौकी के दारोगा अपरवल सिंह ने बताया कि ट्रकों में आग लग जाने से मुगल रोड पर जाम लग गया। दमकल की गाड़ी ने कई घंटे के बाद आग पर काबू पाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed