फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Truck and Trole brushes, driver killed

ट्रक और ट्राला की भिड़ंत, चालक की मौत

Fri, 29 Jul 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी कुवांखेड़ा के चिल्ली मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्राला की आमने-सामने हुई भिड़ंत में ट्राला के चालक की मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम एक ट्राला जहानाबाद (फतेहपुर) की ओर से आ रहा था। इधर से एक ट्रक भी जा रहा था। शाम 5 बजे के आसपास वह जैसे ही कुवांखेड़ा पुलिस चौकी इलाके में पहुंचे। तभी चिल्ली मोड़ के थोड़ा दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला गया। उनको पड़ोसी कसबा जहानाबाद (फतेहपुर) के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज शुरू होने से पहले ही ट्राला के चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, ट्रक चालक मनोज यादव (32) पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम अजयपारा थाना माली जिला अंबेडकर नगर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि अभी मृत ट्राला चालक की पहचान नहीं हो पाई है। क्षतिग्रस्त ट्राला में उसके ड्राइविंग लाइसेंस की खोज करवाई जा रही है। वाहनों की भिड़ंत के बाद कुछ देर के लिए मुगल रोड पर यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed