फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   truck and tanker accident, driver death

तेजाब भरे टैंकर से टकराया ट्रक, मची भगदड़

Fri, 11 Dec 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
चौबेपुर क्षेत्र के मरियानी गांव के पास जीटी रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ा एक टैंकर भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर लगने से टैंकर में भरा तेजाब सड़क पर फैल गया। तेजाब देखकर इलाके में भगदड़ मच गई। किसी तरह दमकल कर्मियों ने पानी डालकर स्थिति को सामान्य किया। जीटी रोड पर दो घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बुधवार की देररात मरियानी गांव के सामने जीटी रोड पर दो ट्रकों की भिड़ंत आमने सामने हो गई। टक्कर लगने से एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े तेजाब भरे ट्रैंकर से जा टकराए। टैंकर से तेजाब फैलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तेजाब की तीखी गंध से ग्रामीणों को सांस लेना मुश्किल होने लगा। दमकल कर्मियों ने तेजाब भरे टैंकर दूर जाकर खड़ा किया, तब जाकर स्थिति नियंत्रण में हो सकी।


पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक राम कुमार (35)  निवासी इटैली मकरंदपुर थाना रसूलाबाद कानपुर देहात को बाहर निकाला। गंभीर हालत में चालक को हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह मौत हो गई।

थाना प्रभारी केके पांडे ने बताया कि ट्रकों की भिड़ंत में एक गाड़ी के चालक की मौत हुई है। टैंकर से तेजाब फैलने के कारण समस्या पैदा हुई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed