फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   truck and car accident, three person death

ट्रक और कार में भिड़ंत, तीन की मौत

Thu, 26 Nov 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
truck and car accident, three person death
कानपुर-सागर मार्ग के अमौली गांव के पास बुधवार की देरशाम ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एक बच्चा और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से देररात हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।

बताया गया है कि हादसे का शिकार परिवार बांदा से कानपुर लौट रहा था। कानपुर के 105/435 चमनगंज निवासी डॉ जावेद हाशमी (65) की बेटी बांदा में है। उसका पति आमिर हाशमी सीएमओ बांदा के कार्यालय में तैनात है।
विज्ञापन


बुधवार को बांदा में उनकी बेटी के यहां कोई समारोह था। डा.हाशमी अपनी छोटी बेटी गुशरा (32), बहू गौसिया (42) पत्नी मुईन हाशमी, पोतों अली (6) और वली (3)  के अलावा चमनगंज के ही अपने मित्र महताब (52) के साथ समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस कानपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार उनका मित्र महताब चल रहा था। देरशाम नौ बजे वह जैसे ही सजेती थाना क्षेत्र अमौली गांव के पास पहुंचे सामने से ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर खड्ड में जा गिरी।

कार में बैठे डा.हाशमी और उनके मित्र महताब की मौके पर मौत हो गई। जबकि, ट्रक रोड के किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस और टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।


कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के बाद पीएनसी की एंबुलेंस से सीएचसी (घाटमपुर) पहुंचाया गया। परीक्षण के बाद डाक्टरों ने वली (3) पुत्र मुईन हाशमी को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल गुशरा, गौसिया और उसके बेटे अली को हैलट रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed