{"_id":"5a60f9ac4f1c1b8b268b52e2","slug":"trapped-in-poachers-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों के जाल में फंसा लकड़बग्घा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों के जाल में फंसा लकड़बग्घा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते बुधवार की रात पुलिस चौकी बिरहर और जहानाबाद (फतेहपुर) की सीमा पर शिकारियों के लगाए जाल में लकड़बग्घा फंस गया। खेतों पर पहुंचे किसानों ने उसे जाल में फंसा देखा। वन विभाग को भी सूचना दी गई। लेकिन, वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही शिकारियों ने उसे किसी तरह जाल से मुक्त कर दिया। जाल से छूटने के बाद लकड़बग्घा गन्ने के खेतों में जाकर घुस गया।
नीलगाय और हिरन का शिकार करने के लिए कुछ लोग चोरी-छिपे खेतों के बीच में रात में जाल बांध देते हैं। ऐसे ही शिकारियों के बांधे गए चिमटा जाल में लकड़बग्घा फंस गया। इधर, जब शिकारी जाल खोलने पहुंचे तो उसमें लकड़बग्घा फंसा देख भाग निकले। कुछ देर बाद वह लाठी-डंडे लेकर उसको मारने के लिए वापस आए। लेकिन, मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने विरोध करते हुए लकड़बग्घे को जाल से मुक्त करने का दबाव डाला। जिस पर शिकारियों ने लाठी के सहारे किसी तरह चिमटा जाल को खोल दिया। इधर, जैसे ही लकड़बग्घा जाल से छूटा वह भागकर गन्ने के खेतों में जा छुपा।
पड़ोसी गांव बौहार निवासी राजेश सोनकर, दिनेश वर्मा, बृजेंद्र बाजपेई, विनय शुक्ला और शैलेंद्र उमराव ने बताया कि खेतों में जाल बांधने वाले शिकारी कहां के हैं वह लोग नहीं जानते। बताया कि भीड़ बढ़ती देख वह जल्दी से जाल खोलकर मौके से चले गए। इधर, गन्ना के खेतों में लकड़बग्घे की मौजूदगी पर महिलाएं और बच्चे वहां जाने से डर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी आरपी प्रजापति ने बताया कि बताया कि रिंद नदी पास होने से इस इलाके में लकड़बग्घों का तादाद काफी है।