{"_id":"58ed39e64f1c1b9c36cf6eed","slug":"three-houses-stolen-in-munispur","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुंगीसापुर में तीन घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंगीसापुर में तीन घरों में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सोमवार शाम तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने दो घरों से नगदी समेत अन्य सामान पार कर दिया जबकि एक घर में चोरी करने में नाकाम रहे। सूचना मिलने के एक घंटे बाद पहुंची चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू की।
कस्बा निवासी डीजे संचालक पवन कुमार पुत्र गिरजा शंकर बाथम ने बताया कि रात 9:45 बजे घर से खाना खाकर गोदाम पहुंचा। वहां बाइक खड़ी करते ही बल्ब की रोशनी मे खाकी रंग का पैंट पहने किसी युवक की परछाई व दरवाजे के ऊपर बना सीमेंट का जिंगला टूटा देखा। इस पर उसके ताला खोलते ही चोर आहट पाकर बिना कुछ लिए छत के रास्ते भाग निकला।
वहीं, शिक्षक रईस पुत्र रमजान अली ने बताया कि वह मकान की दूसरी मंजिल पर वह सो रहा था। चोरी का शोरगुल सुनकर नीचे गया। बाद में वापस आकर सो गया। सुबह उठने पर कमरे के बाहर टंगा बैग गायब मिला। काफी खोजबीन करने के बाद बैग घर के सामने बगिया में मिला। बैग में आवश्यक कागज थे। तीसरी घटना में हाइवे किनारे स्थित शांति नर्सिंग होम के पीछे घटी। पीड़ित रजोल पत्नी जबर सिंह ने बताया कि वह परिवार समेत छत पर सोई थी। सुबह छत से उतर कर नीचे आने पर कमरे का दरवाजा खुला देख सन्न रह गई। अंदर जाकर देखने पर एक टेढ़ी सरिया का टुकड़ा पड़ा था।
विज्ञापन
चोर उनके पुत्र की जेब में पडे़ 8600 रुपये पार कर दिए। बताया कि 24 अप्रैल को पुत्र घनश्याम की शादी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी देने पर डायल 100 पुलिस की गाड़ी 15 मिनट व स्थानीय चौकी पुलिस एक घंटा बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की लापरवाही व रात में गश्त न होने से चोरों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। इस बाबत चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। अभी तक घटना की तहरीर नही मिली है।