{"_id":"59d685214f1c1bf3538b60f8","slug":"three-days-before-the-death-of-injured-elderly-in-the-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन दिन पूर्व हुए हमले में घायल वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पूर्व हुए हमले में घायल वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के कुम्हऊपुर गांव में तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में घायल हुए वृद्ध की गुरुवार को मौत हो गई। सीएचसी से उसे कानपुर रेफर किया गया था। लेकिन परिजन वापस घर लौटा लाए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू की है।
गांव निवासी वृद्ध दुलारे विश्वकर्मा (80) बीते सोमवार की रात अपने दरवाजे के बाहर चारपाई पर लेटे थे। मंगलवार सुबह वह गंभीर हालत में लहूलुहान बेहोश पड़ा मिला। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उर्सला अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया था। लेकिन, परिजन उसको किसी निजी अस्पताल ले गए और फिर वहां से वापस घर लौटा लाए थे। गुरुवार को दुलारे विश्वकर्मा की मौत हो गई।
कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने और जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी। बताया कि परिजन अस्पताल में इलाज कराने की जगह उसे वापस घर क्यों ले आए, इस पर भी जांच की जा रही है। वहीं, घटना वाले दिन वृद्ध की चारपाई के पास एक डायरी और पर्स पड़ा मिला था। इस पर लिखे नंबरों पर बात करने पर पता चला कि वह सिकंदरा (कानपुर देहात) निवासी किसी राजेश नामक व्यक्ति का है। बताया कि इस संबंध में राजेश से भी जानकारी की जाएगी कि उसकी डायरी और पर्स वहां कैसे पहुंचे।