फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   thieves of the retired writman's house

रिटायर्ड लेखपाल के सूने घर से लाखों की चोरी

Fri, 06 Oct 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Fri, 06 Oct 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
thieves of the retired writman's house
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।   - फोटो : अमर उजाला
रूरा के  बुधवार रात थाने से 500 मीटर की दूरी पर रिटायर्ड लेखपाल के सूने घर में घुसे चोरों ने नगदी-जेवर समेत करीब दस लाख का माल पार कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फारेसिंक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


पॉलीवाल मोहल्ला निवासी अजय द्विवेदी लेखपाल से रिटायर्ड है। वह पत्नी के साथ रहते है जबकि बच्चे नौकरी के कारण दूसरे शहरों में रह रहे हैं। अजय द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को पत्नी की अचानक तबियत खराब होने पर वह इलाज के लिए कानपुर लेकर गए थे।
विज्ञापन


घर पर ताला लगा हुआ था। गुरुवार सुबह पड़ोस में रहने वाले भाई संजय ने मेनगेट का ताला टूटा देख उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। दोपहर बाद वह घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन की। कमरे की खिड़की काटकर घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवर, नगदी और गृहस्थी का सामान समेत करीब 10 लाख का माल पार कर दिया। अलमारी में रखे किसान विकास पत्र, बैंक एफडी भी गायब थी। थाना प्रभारी बी.एम वर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed