{"_id":"589248144f1c1b4a40e80d28","slug":"the-voter-awareness-through-competitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं के जरिये किया मतदाताओं को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं के जरिये किया मतदाताओं को जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Thu, 02 Feb 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत शिवली में आयोजित जागरूकता अभियान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाया है। डीएम के निर्देश पर जिले के कई क्षेत्रों में बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यालयों में बीएलओ और शिक्षिकाओं ने वोटरों के हस्ताक्षर करवाए। इस अभियान से तमाम कर्मचारी गायब रहे।
अकबरपुर तहसील के स्वरूपपुर ग्राम पंचायत स्थित प्राइमरी स्कूल में मतदाता जागरूकता खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त व डीडीओ राजितराम मिश्रा ने किया। पहली उकडूं प्रतियोगिता 18 से 40 वर्ष वाले महिला व पुरुष व दूसरी प्रतियोगिता 41 वर्ष से अधिक आयु वाले महिला, पुरुष मतदाताओं के बीच हुई। विजयी रहे प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर मतदान के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बारा ग्राम पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में मतदाता जागरूकता खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में बीडीओ, एडीओ (पंचायत) भगवानदीन, ग्राम प्रधान व मतदाता मौजूद रहे। मुखलिसपुपर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में ग्राम प्रधान कमला देवी, रहमत अली, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिवली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में लोगों को विधान सभा चुनाव में वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर एसडीएम बृजेंद्र कुमार, ईओ मुकेश कुमार, नायब तहसीलदार रामशंकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राधाकृष्ण बाजपेई, लिपिक अतुल दुबे, मिलन कुमार आदि मौजूद रहे।