{"_id":"570809084f1c1b5573c810ea","slug":"the-temperature-began-to-rise-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं ने ढाया सितम, फिर बढ़ने लगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं ने ढाया सितम, फिर बढ़ने लगा तापमान
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पिछले दो दिनों से कम हो रहा तापमान में शुक्रवार को फिर से बढ़ोतरी हो गई। सुबह आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप निकली। वहीं, तेज गर्म हवाएं भी लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। दोपहर को सड़कों पर लोग जरूरी काम से ही निकले। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों में तेज हवाओं संग तापमान 41 डिग्री होने की संभावना जताई है।
एक अप्रैल से चढ़ रहे तापमान में पिछले दो दिनों से गिरावट आई थी, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली थी। वहीं दोपहर को गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.02 डिग्री और न्यूनतम 22.05 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 42 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 37 फीसदी रही।
सुबह के समय हवाएं दक्षिण-पश्चिमी रही। जबकि, दोपहर बाद हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो गया। हवाओं का वेग करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटा रहा। आगामी दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में तेज हवाओं के साथ बढ़ोतरी होगी।