{"_id":"57d9be7f4f1c1beb5bd493c0","slug":"the-team-also-examined-the-development-of-village-shahpur-and-kisura","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम ने शाहपुर व किशौरा गांव का विकास परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम ने शाहपुर व किशौरा गांव का विकास परखा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
किशौरा गांव में ग्रामीणों से रूबरू होती केंद्रीय टीम।
- फोटो : अमर उजाला
ब्लाक के शाहपुर व किशौरा गांव में बुधवार को पहुंची दो सदस्यीय केंद्रीय टीम ने बजट के आवंटन व खर्च का ब्योरा जांचा। इसके बाद गांवों में जाकर विकास कार्यों की हकीकत देखी और ग्रामीणों से जानकारी ली।
केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पात्रों तक पहुंच रहे लाभ को जांचने के लिए जिले में ग्रामीण विकास मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम डेरा डाले हुए है। बुधवार को नेशनल लेवल मानीटर संदीप मिश्रा व अंशू सिंह ने शाहपुर व किशौरा गांवों में विकास कार्यों की पड़ताल की।
सबसे पहले शाहपुर पहुंची टीम ने कर्मियों से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी की और मनरेगा योजना के वितीय वर्ष 2013-14 से 2015-16 तक के बजट आवंटन व व्यय का ब्योरा जांचा। टीम ने वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन लाभार्थियों से पूछताछ की और पेंशन मिलने की स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन
जांच टीम ने जॉबकार्ड धारकों से मिलने वाले कार्य दिवसों के भुगतान, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन और आबादी के सापेक्ष शौचालयों की स्थिति जांची। इसके बाद टीम ने किशौरा गांव पहुंचकर प्राथमिक स्कूल में बैठक कर। टीम ने 2013 से 2016 के आवासों की स्थिति देखी।
इस दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी एसके मिश्रा, ग्राम सचिव सदाशिव मिश्रा, दीपक ग्राम प्रधान रामसिंह यादव, राजपाल पाल, आशीष कुमार, रामकुमार, भगवानदीन, रामआसरे, किशन आदि लोग मौजूद रहे।