{"_id":"58a8aeaa4f1c1b815fd85441","slug":"the-parties-reached-the-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
काउंटरों से ड्यूटी लेते मतदान कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 रूपी महायज्ञ की पूूर्णाहूति के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट से मतदान कार्मिकों को केंद्रों की ओर रवाना किया गया। सुबह से ही मतदान कर्मियों ने डेरा जमा लिया था। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान भीड़ इस कदर रही कि कलक्ट्रेट मैदान लोगों से ठंसा-ठंस भर गया। पूरे दिन बस, ट्रक सहित अन्य वाहनों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होती रही।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए आज चाराें विधानसभाओं अकबरपुर-रनियां, रसूलाबाद, भोगनीपुर व सिकंदरा में मतदान होगा। इसके लिए सभी विधानसभाओं में 1062 मतदान केंद्रों पर 1422 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी मतदेय स्थलों पर पीठासीन सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस तरह कुल 5688 मतदान कर्मी शनिवार को सुबह कलक्ट्रेट से मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुए। जबकि, दस फीसदी मतदान कर्मियों को रिजर्व ड्यूटी के लिए रखा गया।
शनिवार सुबह से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी रिसीव करा कर ईवीएम, स्टेशनरी व अन्य प्रपत्र मुहैया कराया गया। सभी पोलिंग पार्टियां विकास भवन के पीछे स्थित मैदान से ट्रक, बस, मैजिक सहित अन्य वाहनों के जरिये मतदेय स्थलों पर रवाना हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार रविकांत सिंह, सभी प्रेक्षक, सीडीओ/कार्मिक प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्त आदि अधिकारी पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लेते रहे।