{"_id":"57dda2564f1c1b3c3dd4abe3","slug":"the-meeting-took-stock-of-cot-for-spg","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाट सभा के लिए एसपीजी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाट सभा के लिए एसपीजी ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
मैदान में जायजा लेते एसपीजी और पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 20 सितंबर को प्रस्तावित खाट सभा के लिए एसपीजी ने शनिवार को मैदान का जायजा लिया।
इस दौरान टीम ने जैमर का कवर एरिया जांचा और उनको कार्यक्रम स्थल तक लाने व संबोधन की व्यवस्था पर पार्टी जिलाध्यक्ष नीतम सचान से चर्चा की। साथ ही ग्राउंड की वेरीके डिंग रविवार 18 सितंबर से कराने को कहा। बिना सर्च के मैदान में कोई वाहन नहीं आना चाहिए। मंच के बाद निश्चित दूरी पर खटिया डालने का नक्शा देने को कहा।
कस्बे में राहुल गांधी की खाट सभा कार्यक्रम तय होने पर पार्टी नेताओं के साथ पीके टीम व्यवस्था देख रही है। मंच और फील्ड का फिगर पीके टीम ने ही तैयार किया है।
शनिवार को मैदान का जायजा लेने पहुचे एसपीजी के एआईजी सीएमएस रावत ने अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, डीएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी के साथ मैदान के सबंध मे जानकारी ली। एसपीजी टीम ने सुरक्षा के चक्र बनाए जाने पर बात की।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतम सचान से मंच के स्थान के बारे में पूछा। मंच पर भी खाट रहेगी और मैदान में भी खाट रहेंगी। इसके लिए एक हजार खाट डाली जाएगी। एक खाट पर पांच - पांच लोग बैठेंगे। 25 हजार लोगों के खाट सभा में आने की संभावना है। पीछे भी मैदान में लोग खडे़ रहेंगे।
एसपीजी ने खाट सभा में आने वाली जनता के लिए एक ही गेट बनाने का निर्णय लिया, जिससे सभी की सघन चेकिंग की जा सके।
एसपीजी ने कालपी से होकर राहुल गांधी के आने का रास्ता भी देखा। भोगनीपुर होकर पुखरायां कस्बे में मेन रोड से इंटर कालेज गेट तक पहुंचेंगे। वहां से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता चयन पर मंथन जिलाध्यक्ष और अधिकारियों के साथ चल रहा है।
इंटर कालेज तथा महाविद्यालय के अंदर के साथ ही और भी विकल्प देखे जा रहे हैं, जहां से जैमर पूरा मैदान कवर करेगा। वहीं से राहुल गांधी के सभास्थल तक पहुंचने का रास्ता होगा।
इंटर कालेज और महाविद्यालय के पीछे का हिस्सा वेरीकेडिंग से कवर करने को कहा है। बताया कि जो वाहन बेरीकेडिंग का सामान लेकर आएंगे उनकी भी तलाशी होगी, तभी अंदर आ सकेंगे। रविवार से कोई बाहरी व अनजान व्यक्ति मैदान में प्रवेश नहीं करेगा। बताया कि अब यात्रा के दौरान पिपरी में राहुल गांधी का स्वागत नहीं होगा। पुखरायां तथा चौरा में ही स्वागत किया जाएगा।