फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The market drew crowds felt jammed, SDM stranded

बाजार में उमड़ी भीड़ से लगा जाम, एसडीएम फंसे

Thu, 18 Aug 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
कस्बे की मेन रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण लोगों की आवागमन का बाधक बन गया। नाली के बाद फुटपाथ पर इंटर लाकिंग में मिट्टी डालकर चबूतरा बनाये जाने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। बुधवार को एसडीएम हरिहरराम को भी जाम में फंसा रहना पड़ा। एंबुलेंस भी जाम का शिकार हो गई। चौकी इंचार्ज के दो घंटे की मश्क्कत के बाद जाम में फंसे वाहन निकल सके। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसने भी फुटपाथ पूरा है उसको खुदवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कस्बा मेन रोड पर इन दिनों फिर से अतिक्रमण करने वालों की होड लगी है। फुटपाथ पर दुकानें लगाई जाने लगी जिससे पैदल लोगों का चलना दूभर हो गया। जिससे कस्बे के ही नही क्षेत्र के गावों से बाजार करने आने वाले लोगों को अधिक परेशानी है। संजय तिवारी, धर्मेंद्र सिंह यादव, अंजली सविता, सरोज सिंह, महक तिवारी, जूली आदि ने बताया की रोड पर वाहन खड़े हो जाते है। निकलना मुश्किल होता है। बुधवार को एसडीएम तहसील से नगरपालिका बैठक के लिए निकले तो वह भी जाम का शिकार हो गये।
विज्ञापन



एंबुलेंस में मरीज तड़पता रहा जाम के कारण ड्राइवर असहाय दिखा। एसडीएम ने कस्बा चौकी इंचार्ज अमरसिंह को जाम खुलवाने के लिए निर्देशित किया। चौकी इंचार्ज ने पहुंच कर एसडीएम और एंबुलेंस को निकलवाया। रोड पर पुलिस कांस्टेबल लगाकर दो घंटे में स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed