{"_id":"58b33bc64f1c1b2e02831381","slug":"the-life-of-the-farmer-on-the-tractor-to-collect-the-installments","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की किश्त जमा करने पर किसान ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की किश्त जमा करने पर किसान ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो: मृतक रामशंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नेरा-कृपालपुर गांव में एक युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर की किश्त अदा न कर पाने से परेशान रहता था।
कसबे के नेरा-कृपालपुर निवासी रमेश कटियार ने बताया कि उसके भाई रामशंकर(35) ने एक फाइनेंस कंपनी से ऋण लेकर किश्तों पर ट्रैक्टर खरीदा था। जिसकी अदायगी के लिए पोस्टडेटेड चेक कंपनी को दिया था। एक चेक बाउंस होने पर कंपनी ने नोटिस जारी की थी।
आर्थिक तंगी से रामशंकर किश्त अदा नहीं कर पा रहा था। इस कारण वह परेशान रहता था। गत शनिवार की शाम वह खाना खाकर आलू की खुदाई कराने खेत पर गया था।
रविवार की भोर में शौच के लिए खेतों की ओर गए गांव के लोगों ने रामशंकर का शव आम के पेड़ की डाल से लटके होने की जानकारी दी। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था। मृतक की पत्नी कामिनी, पुत्री काजल (13), श्रृष्टि (11), पुत्र हर्षित (7) रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर की किश्त अदा न कर पाने के कारण रामशंकर ने आत्महत्या की है। थाना इंचार्ज रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।